रजत विहार, सी ब्लाक में डांडिया व गरवा का हुआ आयोजन
नोएडा। शारदीय नवरात्री की महानवमी की शाम को रजत विहार, सी ब्लाक, सेक्टर 62 के शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में गरबा व डांडिया का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी की महिलाओं व बालिकाओं ने बड़े जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में 8 टीमों ने भाग लिया उन सभी को आर० डब्लू० ए० के अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका श्रीमती ममता गौड़ का प्रशिक्षण बहुत सराहा गया. आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने महिला टीम मेंबर्स रोली शर्मा, शीतल भाटी, नेहा कुमार, राखी बिष्ट, चाँदनी झा, गिन्नी झा, उर्मिला बिष्ट और सभी दूसरे मेंबर्स को इस कार्यक्रम की सफल बनाने में इनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

सोसाइटी की माताओं-बहनों और बच्चियों ने अपनी अतुलनीय नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के बीच बीच में तालियां बजा कर बहुत सराहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष लाल मनी पांडे, मंत्री विवेक मिश्रा और फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा और अन्य सभी अतिथि को पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सम्मानित किया।
सभी अतिथियों और निवासियों ने डांडिया के भव्य आयोजन की बहुत प्रशंसा की और कहा कि वह और उनकी पूरी टीम आर० डब्लू० ए० सी ब्लॉक रजत विहार के हमेशा साथ है और सोसाइटी में हो रहे कामों की प्रशंसा की.


