ग्रेनो प्राधिकरण भूमाफियाओं पर सख्त, दिए एफआईआर के आदेश

ग्रेनो प्राधिकरण भूमाफियाओं पर सख्त, दिए एफआईआर के आदेश

ग्रेटर नोएडा। भूमाफियाओं का एक नया कारनामा सामने आया है जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिकृत भूमि के.पी. 5, प्लॉट नंबर 33ए खसरा संख्या 126 गांव खेड़ा चौहानपुर पर स्थानीय निवासी प्रदीप भाटी, कुलदीप भाटी, संजीव भाटी ने उक्त प्लाट पर अवैध कब्जा कर लिया है।

इस संबंध में पीवोटेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एव भूखंड स्वामी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से केपी 5 में भूखंड संख्या 33A ग्राम चौगानपुर में ली है , जिस पर दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के गांव निवासी प्रदीप भाटी, कुलदीप भाटी, संजीव भाटी नाम के लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। जिसकी सूचना ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दी गई थी, इस पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी वर्क सर्किल 3 के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का आदेश पारित किया।