सेक्टर 27 तिकोना पार्क पर लगी हाई मास्ट लाईट
नोएडा। सेक्टर 27 के ई-85 के सामने वाले तिकोना पार्क मे हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन अवर अभियंता उमेश कुमार द्वारा किया गया और उनकी टीम के साथ ही आवासीय कल्याण समिति के कन्हैया लाल अवाना (अध्यक्ष) पन्नालाल शर्मा, जगदीश वर्मा, श्रीमती अनिता निगम, आर डी यादव,श्री मुद्रिका प्रसाद, दिलीप जायसवाल, प्रवीण सूरी, के एस कनक, विजय मेहरा आदि उपस्थित रहे और सभी में लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया गया।
सेक्टर वासियों और महिलाओं ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पहले पार्क में कम रौशनी के कारण शाम में घूमने पर भय लगता था किन्तु अब लाईट के लगने से बहुत अच्छा लग रहा है। यह तो दीवाली से पहले ही पार्क रौशनी से भर गया है। नोएडा प्राधिकरण के इस सराहनीय कार्य की हम सभी हदय की गहराई से आभार व्यक्त करतें हैं।


