शनि जयंती पर नोएडा प्राधिकरण सीईओ ने की विशेष पूजा अर्चना
नोएडा। सेक्टर 14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लौकेश एम. आईएएस) ने मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, उपाध्यक्ष उदय मिश्रा एवं भुपेन्द्र शर्मा व कार्यकारणी सदस्यो के साथ आज शनि अमावस्या, शनि जयंती एवं हनुमान जी का बड़ा मंगलवार के शुभ दिवस पर समस्त बाधाओं एवं कष्ट निवारण हेतु विशेष पूजा अर्चना की।


