निर्जला एकादशी पर पूजा प्रिंटर्स ने किया शर्बत वितरण 

निर्जला एकादशी पर पूजा प्रिंटर्स ने किया शर्बत वितरण 
नोएडा। पवित्र निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आज सेक्टर-10 स्थित पूजा प्रिंटर्स (सी-315) ने शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह सराहनीय पहल पूजा प्रिंटर्स के संस्थापक सुभाष शर्मा द्वारा की गई।
सुभाष शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास की इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय निवासियों को राहत देने के लिए ठंडे और मीठे शर्बत का वितरण किया गया। सुबह से शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने बड़े ही आदर के साथ शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय लोगों ने सुभाष शर्मा की इस नि:स्वार्थ सेवा भावना की जमकर सराहना की। खास बात यह रही की प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के ग्लास इस्तेमाल नहीं किये गए वहीं इस दौरान कई गणमान्य लोग और सहयोगी उपस्थित रहे।