रोड रोलर पलटने से चालक की मौत
गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत केलही पनसेरवा निर्माणाधीन पर कार्य कर रहे रोड रोलर के पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मिली जानकारीकेअनुसार मरदह थाना क्षेत्र के केलही पनसेरवा मार्ग पर निर्माण का कार्य चल रहा है निर्माण में लगा रोड रोलर भोजापुर नहर के पास आज साम को बैक करते समय रोलर अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मौजूद मजदूरो ने काफी शोर मचाया फिर सुचना पाकर मौके पर पहुंची मरदह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रोड-रोलर चालक को मशक्कत से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान संतु यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कठुवा रानीसराय आजमगढ के रूप मे हुई।


