राम प्रखंड में मनाया गया षष्ठी पूर्ति वर्ष-स्थापना दिवस समारोह
नोएडा। सेक्टर 22 जी ब्लॉक स्थित मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राम प्रखंड में षष्ठी पूर्ति वर्ष-स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. जिसमें हिंदू समाज के सभी उम्र के सदस्यों ने बहुत जोश के साथ भाग लिया और एकजुट रहकर हिंदू समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विहिप के महानगर मंत्री दिनेश महावर मुख्य वक्ता रहे, उन्होंने बताया कि पूर्व में हमारे मंदिर हिंदू समाज के लिए शक्ति केंद्र थे, आज फिर एक बार मंदिरों को शक्ति केंद्र बनाने की आवश्यकता है. महानगर सह मंत्री और राम प्रखंड के पालक राजीव शर्मा ने सभा में अपने वक्तव्य में कहा कि आज समय की मांग है कि हिंदू समाज की रक्षा के लिए भगवान श्री राम के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण के चरित्र को अपने जीवन में उतारना होगा।

सेक्टर 22 के आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष मदन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि सबको बिना किसी भेदभाव के सामाजिक समरसता बनाए रखना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज ज्योतिषी पंडित सुधाकर पति त्रिपाठी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को एकजुट रखकर धर्मान्तरण रोकना जरूरी है।
कार्यक्रम में अतिथि संघ के विभाग संयोजक शशिपाल शर्मा, मातृशक्ति कृष्णा शेखावत, सेक्टर 22 आर डब्ल्यू ए के महासचिव लक्ष्मण धस्माना, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, रविंदर शेखावत, प्रतुल पांडे, पदमेश पाठक, विहिप के अधिकारी रोहित शर्मा, सुमित कुमार, पुनीत शर्मा, मंजू भरतवाल, ममता भारद्वाज, अन्नू व अन्य कार्यकर्ता और हिंदू समाज के भाइयों-बहनों ने भाग लिया।


