गणेश वंदना से होगा श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ

गणेश वंदना से होगा श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित सेक्टर 62 के रामलीला मैदान, सी-57 में सायं सात बजे श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीरामलीला मंचन 2022 का शुभारंभ होगा।

श्रीरामलीला महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन 26 सितंबर से शुरू होकर 06 अक्टूबर तक आयोजित होगा। गयारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि गयारह बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली के प्रख्यात परेड ग्राउंड रामलीला में लगातार 30  वर्षों से मंचन करने वाली मंडली रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के लगभग पचास कलाकार मुख्य निर्देशक अमितोश पंडित के निर्देशन में लीला मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा 30 सितंबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा सेक्टर -20 स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, हरौला, सेक्टर 9,10,11,12,22, 55, खोड़ा लेबर चौक से होते हुये सेक्टर 62, रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन हो जायेगा। 5 अक्टूबर को सायं पांच बजे 90 फिट के रावण, 85 फुट के कुम्भकरण और 80 फ़ीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। साथ ही साथ महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि 06 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जायेगा।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नोएडा पुलिस, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड , शाहिद भगत सिंह सेना और युवा क्रांति सेना के लगभग सौ स्वयं सेवक लीला मंचन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे। पूरे पंडाल में सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।

समिति के चैयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि अग्निशमन की पूर्ण व्यवस्था की जायेगी। नोएडा अग्निशमन विभाग द्वारा भी आग पर नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध किया जायेगा। कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूकता संदेश भी दिया जायेगा। आमजनों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। प्रेसवार्ता में उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, पवन गोयल, तरुण राज अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, चौधरी रविन्द्र सिंह,डॉ. एस.पी.जैन,गौरव मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, राम बारात संयोजक एस एम गुप्ता, शांतनु मित्तल, संजय शर्मा, मनीष गुप्ता, चक्रपाणि गोयल,अर्जुन प्रजापति,अर्जुन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गुप्ता, ओमवीर शर्मा, रंजीव गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मल्लिकेश्वर झा, संतोष त्रिपाठी, सुशील गोयल, राहुल केसरवानी,तिलकराज मित्तल, आर.सी. गुप्ता आदि उपस्थित थे।