उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष 2022 23
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों एवम् उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने गौरवांवित 50 वर्ष पूर्ण करते हुए स्वर्ण वर्ष 2022-23 समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सरस्वती वंदना के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एन.सी आर अध्यक्ष एवं जिला चेयरमैन सुनील गुप्ता, नोएडा के लोकप्रिय सांसद डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष /पूर्व विधायिका विमला बाथम एवं भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवम् उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सहयोगी संस्था अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी बच्चों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को सम्बोधित करके नोएडा विधायक पंकज सिंह के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने ने कहां कि उद्यमियों एवम् व्यापारियों को प्रचीन काल से ही भामाशाह एवम् नगरसेठ की उपाधियों से सम्मनित किया जाता रहा है और सभी दरबारो मे उनको उचित स्थान प्रदान किया गया, लेकिन स्वत्रंता के पश्चात इस वर्ग को राजनैतिक रुप से वह हक नही प्रदान किया गया जिसके योग्य हैं। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से निवेदन किया कि राजनैतिक दलो एवम् सरकारो मे उद्योग एवम् व्यापार से सम्बन्धित रिक्त स्थान की भरपाई के लिए योग्य व्यापारियों एवम् उद्यमियों को स्थान दिया जाना चाहिए ना कि किसी राजनैतिक व्यक्ति को। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश की आर्थिक स्थिति एवम रोजगार की समस्या का समाधान मात्र सरकारी नौकरी से नही हो सकता, यदि देश की अर्थव्यवथा मजबूत होगी तो यह समस्या अपने आप हल हो जाएगी इसके साथ उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों को छोटी-छोटी बातो पर जेल भेजने एवम् उनको प्रताड़ित करने का विरोध किया। उन्होंने यह सुझाव रखा कि जो भी सरकारी कर्मचारी इस वर्ग को परेशान करता है उसे कठोर से कठोर कानून बनाकर दंड देने का प्रवधान किया जाय।
उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने व्यापार मंडल कि पिछले पचास वर्षो की सरकार एवम् व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करने हेतु विस्तृत जानकारी दी।
गौतम बुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने खुद को व्यवसायिक और व्यापारी वर्ग से बताते हुए व्यापारी वर्ग और व्यापारियों का पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम ने नोएडा में निरंतर व्यापार की हो रही प्रगति और व्यापार मंडल की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने व्यापारियों को हो रही परेशानियों को हल करने और उनका सहयोग करने का आश्वाशन दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से कंधे से कंधा मिलाकर संगठन एवं भाजपा के संग उनको लेकर आएंगे और उनका साथ देंगे।
उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुधीर पोरवाल ने स्वर्ण जयंती वर्ष 2022-23 में आयोजित होने वाले व्यापार मंडल द्वारा संपूर्ण प्रोग्रामों की विस्तृत जानकारी समारोह में दी।
इस अवसर पर उद्योग जगत के सभी गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, संचालक, अभिभावक उपस्थित रहे। जिनमें सुमित मोदी, संजय जैन, नरेश बंसल, अमित अग्रवाल, रमाकांत गर्ग, मनोज गुप्ता, विक्रम सेठी, फूल सिंह यादव, शैलेंद्र पोरवाल, अमित पोरवाल, अमित गोयल, राहुल भाटिया, कुम्मु जोशी भटनागर, आशा पोडार, सीमा रावत, नीता बाजपेई, रेनू वाला शर्मा, डॉक्टर वी.के. गुप्ता, डॉक्टर एस.पी. जैन, राधा कृष्ण गर्ग, डी. पी. गोयल, सतनारायण गोयल, तरुण राज, डॉ अर्चना पोरवाल, रविकांत मिश्रा साथ में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल समेत उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी शामिल रही।


