युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत युवाओं की भागेदारी

युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत युवाओं की भागेदारी

नोएडा। YSS फाउंडेशन एवं  SVEEP टीम नोएडा द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा में नेशनल कैडेट कोर(महिला) के साथ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निदेर्शों के क्रम में स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह एवं सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अर्चना शिरोमणि द्वारा ने महिलाओं को मतदान का महत्व बताया तथा हर एक वोट कीमती है पर बल दिया।

कार्यक्रम में  YSS फाउंडेशन टीम के साथ SVEEP टीम के मेंबर्स व महाविद्यालय के अध्यापिका एवं छात्राएं उपस्थित रही।

महाविद्यालय के प्रचार्य राजीव गुप्ता द्वारा बताया गया कि लोकतंत्र में भागीदारी हेतु 26 अप्रैल को वोट अवश्य डालें और अपने परिवारजन , पड़ोसियों, दोस्तों व सहकर्मियों को भी मतदान केंद्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। युवा शक्ति कार्यक्रम में अध्यक्ष सचिन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, पूजा वर्मा,  विक्रम सेठी, अनिल कुमार, अर्चना शिरोमणि, इंदु गुर्जर, रति गुप्ता, महेश सिंह,सुसम अनेजना, पारुल, दिनेश सिंह, ऋषभ गुप्ता, मनीष पाण्डेय एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रही।