विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर लगाया गया फ्री फिजियोथैरेपी शिविर
नोएडा।PNI News। श्री महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर द्वारा विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर महाराजा अग्रसेन भवन में एक फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया।
डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि आज इस शिविर में तकरीबन 65 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें बैक पैन, नेक पैन की समस्या प्रमुख रही।
डॉक्टर साहब का कहना था कि आज लोगों की जीवन शैली में बदलाव के चलते हुए अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें कमर दर्द, घुटने का दर्द और गर्दन का दर्द प्रमुख है।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता जी ने बताया कि हम यह सेवर कई वर्षों से निरंतर चला रहे हैं जो कि बहुत रीजनेबल शुल्क में किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जिधर देखो प्राइवेट हॉस्पिटल में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर की फीस बहुत ज्यादा है इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह निर्णय लिया कि महाराजा अग्रसेन भवन में इस तरीके की शुरुआत की जाए ताकि निम्न वर्ग के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह सेंटर निरंतर चलता रहे।
इस अवसर पर डॉ भारती डॉ, गुड़िया, डॉ आकाश, डॉ प्रयांग अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव विकास बंसल, गिरीश गोविल, सुरेश गुप्ता राजेंद्र जैन, अमरीश राजवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।


