दो दिन मेरठ में रूकेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

दो दिन मेरठ में रूकेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

मेरठ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर मेरठ आ रही है। राज्यपाल का मिनट टू मिनट प्रोग्राम प्राप्त होते ही जिला पुलिस प्रशासन भी एकदम सक्रिय हो गया तथा उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया। जानकारी के अनुसार राज्यपाल आज रात दिल्ली से कार द्वारा मेरठ पहुंचेंगी तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 15 दिसंबर को राज्यपाल द्वारा चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लिया जायेगा। उसके बाद वह हस्तिनापुर भी जायेंगी।

15 दिसंबर की रात्रि भी मेरठ में राज्यपाल द्वारा स्टे किया जायेगा। 16 दिसंबर को राज्यपाल द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिसके बाद वह जनपद से रवाना हो जायेंगी। महामहिम के कार्यक्रम के आते ही जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुट गये।