ग्राम सभा में नाली और रास्ता बना समस्या प्रधान ने दी चेतावनी

ग्राम सभा में नाली और रास्ता बना समस्या प्रधान  ने दी चेतावनी

गाजीपुर बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत डांडी कला गांव में ग्राम प्रधान के उपस्थिति में बैठक किया गया उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में नालियों का निर्माण न कराए जाने से जगह-जगह जलभराव के हालात बन रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनपद के उच्च अघिकारियों से दर्जनों बार शिकायत की है लेकिन ग्रामीणो की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

गांव में नाली का निर्माण न होने से 40 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं। गांव के दलित मोहल्ले में एक भी नाली नहीं है। इस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है और ग्रामीणों को रास्ता निकलने में परेशानी होती है। घरों के आस-पास गंदा पानी एकत्रित होने से बच्चे भी परेशान होते हैं, क्योंकि उन्हें खेलने के लिए कोई जगह नहीं मिलती।

इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान नबी उल्लाह खान ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 800 से 900 मतदाता है लेकिन क्षेत्रफल ज्यादा है ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा है इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारी और चकबंदी विभाग में भी निवेदन पत्र डाला गया लेकिन आज तक कोई भी प्रक्रिया नहीं की जा रही है गांव में रहने वाले लोगों ने कई बार ग्राम पंचायत सहित अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा है। जिसके चलते यहां रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं और बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बना रहता है ग्राम प्रधान ने कहा कि बहुत जल्द इस संबंध में जिला अधिकारी महोदय को पत्रक सौंपा जाएगा जिसके तहत ग्राम सभा में ग्राम सभा की गङही, पोखरी, रास्ता जैसी जगहों को चिन्हित करा कर जन

समस्याओं का निराकरण कराया जा सके अगर फिर भी कोई पहल नहीं होता है तो हम पूरे ग्राम वासी जनपद के सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन करने का कार्य करेंगे इसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर ग्राम वासियों में मुख्य रूप से भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भारती, दूधनाथ बौद्ध ,दिनेश कुमार ,बबलू राम, शहाबुद्दीन खान, रिजवान खान, अखिलेश राय ,रामसूरत राम ,फूला देवी, रामानंद राम सहित सैकङो ग्रामीण मौजूद रहे।