स्वस्थ भारत की संकल्पना में जन जागृति फाउंडेशन का प्रयास

स्वस्थ भारत की संकल्पना में जन जागृति फाउंडेशन का प्रयास

स्वस्थ और सजग भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जन जागृति फाउंडेशन निरन्तर प्रयासरत है। इसी कड़ी में नोएडा के गिझौर गांव में ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. सुजाता गर्ग, डॉ. रेनू शुक्ला एवं डॉ. शशि के द्वारा महिलाओं और बच्चियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिकधर्म से संबंधित जानकारी दी गयी एवं उनकी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।

जन जागृति फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी को सेनेटरी नैपकिन, मल्टीविटामिन, फल व जूस आदि का वितरण किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की रश्मि द्विवेदी, शालिनी अग्रवाल, अनीता सिंह, कृतिशा अग्रवाल, गरिमा त्रिपाठी के साथ ही समाजसेवी एवं राष्ट्र सेविका समिति, नोएडा की इंद्राणी मुखर्जी, अनिता जोशी व मोनिका चौहान आदि उपस्थित थे।