जिला कोषाध्यक्ष बनने पर धीरज गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

जिला कोषाध्यक्ष बनने पर धीरज गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर/ जंगीपुर। स्थानीय श्री राम जानकी परिसर में सोमवार को मद्धेशिया समाज के तत्वाधान में सम्मान समारोह व सहभोज कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर केमिस्ट एंड ड्रग्सीसट एसोसिएशन गाजीपुर धीरज गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर माल्यार्पण वह स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

 सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए सभी का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मद्धेशिया समाज के संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता ने कहा कि हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे समाज के भाई धीरज गुप्ता को यह सम्मान मिला या कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ी उपलब्धि है अगर हम अपने मेहनत और विश्वास के साथ समाज को जोड़ते हुए अपने व्यापार को बढ़ावा देंगे तो आने वाले समय में हम कई संस्थानों में प्रथम कड़ी में दिखाई देंगे। मद्धेशिया समाज के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज हम सबको बहुत खुशी है की हम सब के साथी धीरज गुप्ता को यह पद मिला हम आशा नहीं पूर्व विश्वास करते हैं धीरज गुप्ता जी समाज के व्यापारी भाइयों का हर सुख दुख में साथ देंगे और आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

नवनिर्वाचित जिला कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता का अंग वस्त्र ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू प्रधान ,डॉक्टर संजय गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, श्याम बली मद्धेशिया, गोपाल जी, प्रमोद ,अनमोल, अंकित, अवधेश, संदीप सहित युवा और वरिष्ठ मद्धेशिया समाज के लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता वह संचालन विद्युत प्रकाश ने किया