श्रीजी गौशाला द्वारा सेक्टर 26 में निकाली गई प्रभात फेरी
नोएडा। श्रीजीगौशाला गोपाष्टमी के अवसर प्रभात फेरी आयोजित कर रही है। नोएडा निवासियों को जागरूक करने के लिए रेजिडेंट्स वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी, सेक्टर 26 नोएडा के साथ आज प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी व एन. के. अग्रवाल अध्यक्ष श्रीजी गौशाला द्वारा की गई गाय पूजा में सुबह 5.30 बजे गोविंद शर्मा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यू एंड सीएस के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
उपाध्यक्ष ओपी बंसल ने बताया कि 2 गायों के साथ आरडब्ल्यूसीएस कार्यालय से भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी शुरू की गई थी, मधुर भजनो का आनंद सेक्टर वासियों ने लिया। प्रभात फेरी ए, बी, सी और डी ब्लॉक में होकर निकाली गई।

प्रभात फेरी और गाय पूजा में सेक्टर निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से सीए विकास अग्रवाल, पवन शर्मा, महेश बाबू गुप्ता, संजीव दुग्गल, जेपी धौंड्याल, संदीप अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, शादी राम शर्मा, अनीता शर्मा, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, संजय गोयल, यू. सी. बंसल, अनिल भूषण रहे।


