डिजिटल युग में युवाओं का सशक्त साधन है स्मार्टफोन- रामतेज पांडेय

डिजिटल युग में युवाओं का सशक्त साधन है स्मार्टफोन- रामतेज पांडेय

गाजीपुर ख़ानपुर क्षेत्र के बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय तेलियानी में रविवार को बीए बीएससी और बीएड के छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट फोन ने संचार और तकनीक के क्षेत्र में एक नयी क्रांति ला दी है। शुरु में फोन का उपयोग सिर्फ संचार माध्यम के रूप में किया गया लेकिन सरकारी एजेंसियों द्वारा आज इसका उपयोग लोगों तक सिर्फ महत्वपूर्ण जानकारियां पहुचाने के लिए किया जा रहा है। स्मार्टफोन से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, व्यवसाय और ऑनलाइन कार्य बड़ी सुगमता से सम्पन्न हो रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्र छात्राएं तकनीकी रूप से सबल बन रहे हैं। स्मार्टफोन व टैबलेट से वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर नजर रख वैश्विक स्तर की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तकनीकी रूप से सक्षम युवा अपने आप को विश्व भर में साबित कर रहे हैं। प्रबंधक डॉ परशुराम यादव, ओमप्रकाश पाठक, संजय सिंह, देवराज यादव, अंशुमान सिंह, देवव्रत यादव, राजकुमार सिंह, विजयबहादुर, सुरेंद्र यादव, श्रीप्रकाश त्रिपाठी रहे।