चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण

चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण

वृंदावन चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित पिथौरा गांव में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। 

श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के महासचिव प्रवीण पांडे ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण एक लाख स्क्वायर फीट में होगा, मंदिर तीन फ्लोर का होगा। मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ राम दरबार, राधा कृष्ण, हनुमानजी, दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी।
मंदिर का विशेष आकर्षण द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन के लिए विशेष प्रबंध रहेगा।

इस संबंध में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मंदिर निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि मंदिर प्रांगण में फूड कोर्ट एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

सहयोगी संस्था अद्विक आर्या सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा, शिलान्यास में जगद्गुरु शंकराचार्य, कथा व्यास, विधायक, सांसद आदि उपस्थित रहेंगे, जल्द ही शिलान्यास की तिथि घोषित की जाएगी।