समाज की आवाज ट्रस्ट के द्वारा 0-5 साल तक के बच्चों का हुआ टीकाकरण

समाज की आवाज ट्रस्ट के द्वारा 0-5 साल तक के बच्चों का हुआ टीकाकरण

गाजियाबाद। नर सेवा नारायण सेवा के तहत समाज की आवाज ट्रस्ट के कार्यालय पर 0 से 5 साल तक के बच्चों का हुआ टीकाकरण और गर्भवती बहनों को भी दवाइयां व टीका लगाया गया।

यह कार्य समाज की आवाज ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के माध्यम से और सरकार की नीतियों के अनुसार यह कार्य किया गया, जिसमें समाज की आवाज ट्रस्ट काफी दिनों से सक्रिय है लगभग 200 वैक्सीनेशन कार्यक्रम कर चुके है वही लगभग डेढ़ सौ बच्चों का टीकाकरण कैंप लगा चुके हैं साथ ही बहुत सारे मरीजों का ऑपरेशन और बहुत सारी सरकारी योजनाएं जनता के बीच लाकर के समाज की आवाज ट्रस्ट अपने फर्ज को बाखूबी  निभा रही है।

पप्पू भाटी ने अपील कि समाज के सभी लोग समाज की आवाज ट्रस्ट की इस मुहिम से जुड़िए और आगामी 11 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की छठी के रूप में कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरण होगा यह कार्यक्रम दसवां कार्यक्रम होगा जो कि भंडारा के रूप में आप सभी लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे, आप सभी लोगों को मैं निमंत्रण देता हूं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर 11 सितंबर को 1:00 बजे भगवान कृष्ण का प्रसाद ग्रहण करें यह  कार्यक्रम अनिल विहार वार्ड नंबर 24 समाज की आवाज ट्रस्ट कार्यालय  पर संपन्न होगा 1:00 बजे से शुरू होगा और श्रीकृष्ण की इच्छा तक चलेगा।