जन सेवा केंद्र से 4 लाख का लूट का पुलिस ने किया खुलासा

जन सेवा केंद्र  से 4 लाख का लूट का पुलिस ने किया खुलासा

 पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम मे शनिवार को समय करीब 09.40 बजे रात्रि पुलिस को सूचना मिली की थाना दुल्लहपुर क्षेत्र अंतर्गत मलेठी मोड़ के पास थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि दो  बाइक सवार बदमाश पुलिस को गाली देते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए थाना बिरनो की तरफ भागने लगे थाना प्रभारी दुल्लहपुर द्वारा कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए बदमाश का पीछा किया गया , स्वाट टीम व  बिरनो पुलिस द्वारा थाना बिरनो क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर के पास चेकिंग की जा रही थी सूचना पर उन दोनो बदमाश की घेराबंदी का प्रयास करते हुए पुलिस टीमो के द्वारा  बिरनो दुल्लापुर रोड पर सेनोबांध के पास घेराबंदी की गयी, पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अरविंद कुमार यादव को पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया तथा दूसरे बदमाश द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया घायल बदमाश अरविंद कुमार यादव को सीएचसी अस्पताल बिरनो में भर्ती कराया गया है। अन्य छानबीन और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 *बरामदगी*


 *अभियुक्त अरविंद के पास से* 
एक अदद मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा मय एक आदद जिंदा कारतूस मय दो अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ एक बैग जिसमें ₹105000 रुपए नगद बरामद हुआ।
 *अभियुक्त प्रिंस कुमार भारद्वाज के पास से* 01अदद अवैध तमंचा 02 अदद कारतूस बरामद हुआ।
 *आपराधिक इतिहास* 
 *1- अरविंद कुमार यादव पुत्र कन्हैया यादव पता अहियाचक थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 28 

 *2-प्रिंस कुमार भारद्वाज पुत्र ऋषिकेश भारद्वाज पता दिलावल पट्टी थाना बिरनो जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष।*