आइए अपनी धरती को बचाएं पेड लगाए - मोहम्मद ओजैर अहमद
दिल्ली। 152वीं गांधी जयंती के अवसर पर एक बार फिर यूनिकेयर एनजीओ ने ओखला जामिया नगर पार्ट-1 में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। इस आयोजन के दौरान यूनिकेयर एनजीओ के अध्यक्ष मोहम्मद ओजैर अहमद और अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रियाज उपस्थित थे, यूनिकेयर एनजीओ ने वर्ष 2024 तक 1 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है, इस दौरान यूनीकेयर ने केवल वही पेड़ लगाए जो ऑक्सीजन के लिए सहायक हैं।

इस आयोजन के दौरान यूनिकेयर एनजीओ के अध्यक्ष मोहम्मद ओजैर अहमद ने भी एक परिवार एक पेड़ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया, यह कार्यक्रम पूरे भारत में शुरू होगा, और कहा हमें आपके समर्थन की जरूरत है आइए अपनी धरती को बचाएं पेड लगाए।


